Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

महिदपुर में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का सम्मान...

 - News image
✍️ संवाददाता: उज्जैन / महिदपुर  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

29 दिसंबर 2025

उज्जैन / महिदपुर

 महिदपुर (निरंजन उदीवाल)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर, झारड़ा–गोगापुर एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। राजपूत धर्मशाला, महिदपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा स्तर के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। पूरा आयोजन कांग्रेस की परंपरा, विचारधारा और संघर्षशील इतिहास की याद दिलाता नजर आया।

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार तथा क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का शाल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान-अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और आत्मगौरव का भाव देखने को मिला।

महिदपुर स्थित राजपूत धर्मशाला में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार, विधायक दिनेश जैन बोस सहित वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि देश के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र निर्माण की जीवंत गाथा है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय की स्थापना में कांग्रेस की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि आज जब देश विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है, तब कांग्रेस की विचारधारा और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। हमें गर्व है कि हम उस संगठन के कार्यकर्ता हैं, जिसने देश को आज़ादी दिलाई और विकास की मजबूत नींव रखी।

 

विधायक दिनेश जैन बोस ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ी है। किसान, मजदूर, युवा, महिला और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए कांग्रेस का संघर्ष सतत रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है, जो समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित है। इसी विचारधारा के कारण देश और देश की जनता सदैव कांग्रेस के प्रति कृतज्ञ रही है।

 

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र व्यास, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मंडोरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षद्वय कैलाश बगाना एवं भारत शर्मा, कमलसिंह चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, कांग्रेस अजजा विभाग के प्रदेश सचिव नागुलाल मालवीय तथा युवक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र डोडिया सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में पूरे विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ स्नेह भोज में सहभागिता की, जिससे आपसी संवाद और संगठनात्मक एकता को और मजबूती मिली। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह चौहान ने सभी अतिथियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त 

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement