Breaking News

शादी का झांसा, फेसबुक पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म... CRPF जवान को 10 साल की सजा... 🔹 प्रेम की सजा मौत... प्रेमी को जंगल में बांधा... लट्ठ-पत्थरों से पीटा... फिर रेलवे हादसा बताने की रची साजिश... 🔹 आदिवासी महिलाओं से अभद्रता का आरोप... पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल 🔹 जनसुनवाई में झूठ का डर दिखाना आसान है... सच छुपाने वालों का हिसाब कौन देगा, कलेक्टर साहब...? 🔹 गरोठ मार्ग पर दौड़ती CNG कार बनी आग का गोला... ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान... 🔹 इंदौर में फर्जी पत्रकार का काला खेल... महिला कर्मचारी को स्पाई कैमरे से बनाया शिकार... 🔹 13 साल की मासूम का 42 साल के अधेड़ से कराया विवाह... रिश्तों की शर्त में कुचला बचपन... 🔹

महिदपुर नगर में 2 जनवरी को प.पू. महेंद्रसागर जी म.सा. एवं प.पू. मनीषसागर जी म.सा. का हाेगा भव्य मंगल प्रवेश...

 - News image
✍️ संवाददाता: महिदपुर  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

31 दिसंबर 2025

महिदपुर

महिदपुर। नगर की पुण्यधरा पर दिनांक 2 जनवरी को प.पू. अध्यात्म योगी श्री महेंद्रसागर जी म.सा. एवं प.पू. युवा मनीषी श्री मनीषसागर जी म.सा. (आदि ठाणा 20) का भव्य मंगल प्रवेश संपन्न होगा। इस पावन अवसर को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, परम पूज्य श्री महेंद्रसागर जी म.सा. वर्तमान में आचार्य पदवी एवं चादर महोत्सव के निमित्त जैसलमेर की पावन भूमि की ओर विहाररत हैं। इसी क्रम में वे इंदौर से उज्जैन होते हुए महिदपुर पधारेंगे।
2 जनवरी को उज्जैन से नारायणा होकर महिदपुर में मंगल प्रवेश होगा, जबकि 3 जनवरी को वे अष्टापद तीर्थ की ओर विहार करेंगे।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में परम पूज्य श्री महेंद्रसागर जी म.सा. ने महिदपुर नगर में भव्य चातुर्मास कराया था, जिसकी स्मृतियाँ आज भी नगरवासियों के हृदय में जीवंत हैं। इसी कारण महिदपुर के नागरिकों में परम पूज्य गुरुदेवों के प्रति गहरी श्रद्धा, अपनत्व और आदरभाव दृष्टिगोचर होता है।


मंगल प्रवेश को लेकर नगर में कई दिनों से तैयारियाँ चल रही हैं। श्रद्धालुजन इस अवसर को आध्यात्मिक साधना, भक्ति और सेवा के भाव से मनाने को उत्सुक हैं।
     उक्त जानकारी अभिवर्धन स्तुत्य द्वारा प्रदान की गई।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement