Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल... घंटा बजाकर प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार...

 - News image
✍️ संवाददाता: भाेपाल  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

06 जनवरी 2026

भाेपाल

पिपरिया (संदीप चौरसिया)। बीते दिनों इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के विरोध में पिपरिया नगर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार चौक (मंगलवारा चौक) पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ घंटा बजाकर आक्रोश जताया और उनका पुतला दहन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवारा चौक पर धरना देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने रैली के रूप में घंटा बजाते हुए विधायक कार्यालय की ओर कूच किया। जैसे ही रैली विधायक निवास के पास पहुंची, प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स के कारण उन्हें रोक दिया गया। आगे बढ़ने के प्रयास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।

विधायक निवास के पास पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर कांग्रेस रैली को आगे बढ़ने से रोका।

कांग्रेस नेताओं ने मंगलवारा चौक पर बैठकर घंटा बजाते हुए आरोप लगाया कि पेयजल आपूर्ति में लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान गई है, लेकिन सरकार ने अब तक जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

बैरिकेट्स पार करने के प्रयास में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुतला दहन के समय मौके पर तैनात पुलिस बल ने पानी डालकर आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पद से हटाने तथा दूषित जल आपूर्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।


कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं की और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement