Breaking News

सरकारी एम्बुलेंस...निजी अस्पताल और गरीब की मजबूरी... आखिर किसके इशारे पर चल रहा है रेफर गेम...? 🔹 झाबुआ को मिला नया डिप्टी कलेक्टर... सुनील डावर की पदोन्नति से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर 🔹 13 दुकानों का विवाद... व्यापारियों की चिंता अपनी जगह... लेकिन आदिवासी हितों की बात कौन करेगा...? 🔹 पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹

एमपी जनमत की खबर का असर... टंट्या मामा मूर्ति फाइबर घोटाला : ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, अफसरों पर गिरी गाज...

 - News image
✍️ संवाददाता: खरगाेन  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

14 जनवरी 2026

खरगाेन

  खबर का असर  


खरगाेन ( विशाल भमाेरिया) । टंट्या मामा की मूर्ति में फाइबर लगाए जाने का मामला एमपी जनमत द्वारा प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया। एमपी जनमत में खबर सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।


एमपी जनमत की खबर के बाद यह मामला नगर पालिका की पीआईसी बैठक तक पहुंचा, जहां जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए इसे आदिवासी गौरव से जुड़ा मामला करार दिया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई।


मीडिया में लगातार सुर्खियां बनने और जनदबाव बढ़ने के बाद नगर पालिका को ठोस कदम उठाने पड़े। मूर्ति निर्माण से जुड़ी एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया गया, वहीं भौतिक सत्यापन में लापरवाही को लेकर दो इंजीनियरों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए।


प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो विभागीय जांच की जाएगी। साथ ही तय किया गया कि अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया कर आगामी चार महीनों में धातु की नई मूर्ति स्थापित की जाएगी।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने कहा कि यदि एमपी जनमत और अन्य मिडिया इस मामले को प्रमुखता से सामने नहीं लाते, तो यह भ्रष्टाचार दबा दिया जाता। उन्होंने इसे सार्वजनिक धन और जनभावनाओं के साथ किया गया खिलवाड़ बताया।


कुल मिलाकर, एमपी जनमत की प्रभावी पत्रकारिता ने न केवल इस मामले को उजागर किया, बल्कि प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर भी किया।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement