Breaking News

देर से जागा IPS एसोसिएशन... बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के धमकी भरे बयान पर अब फूटा गुस्सा... 🔹 PWD में रिश्वत का रैकेट फूटा… इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी मार… इंजीनियर 2.5 लाख लेते रंगे हाथ दबोचे गए… 🔹 प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत… युवक की मौत की खबर सुनते ही युवती ने भी खाया जहर, दाेनाे की माैत से गांव में मातम... 🔹 राजगढ़ में रिश्वत कांड… 20 हजार लेते पकड़ी गई CMHO, कार्रवाई के दौरान बेहोश हुईं अधिकारी… 🔹 PM आवास की किश्त अटकी, 15 हजार मांगे… शिकायत हुई और रंगेहाथ पकड़ाया घूसखोर 🔹 तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली बनी काल : 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, मां गंभीर घायल... 🔹 सीएम साहब का पहला आदेश अब भी अधूरा, झाबुआ में खुले में मांस बिक्री जारी... नवागत कलेक्टर से उम्मीदों का इम्तिहान… 🔹

धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने महिला व युवक पर लगाए ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप, 2 करोड़ की अवैध मांग का दावा...

 - News image
✍️ संवाददाता: धार  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

14 जनवरी 2026

धार

धार/धामनाेद (मुस्कान प्रजापति)। जिले के धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने स्वयं पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक महिला और युवक पर गंभीर ब्लैकमेलिंग व अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। विधायक ने धार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले को सामने रखते हुए इसे उन्हें फंसाने की सोची-समझी साजिश बताया।

धार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने महिला व युवक पर ब्लैकमेलिंग, झूठी एफआईआर और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने एसपी धार को लिखित आवेदन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि गवालियाबाड़ी निवासी एक महिला उनसे भोपाल में मिली थी। महिला ने किराए का बहाना बनाकर आर्थिक मदद मांगी। मानवीय आधार पर पहले 500 और फिर बच्चों के भोजन के लिए 1000 देकर महिला को वापस भेज दिया गया। इसके बाद महिला और उसके साथ मौजूद युवक—जिसका नाम आसिफ अली और निवासी कानपुर बताया जा रहा है—ने फोन पर गाली-गलौज शुरू कर दी और झूठी एफआईआर व मेडिकल रिपोर्ट में फंसाने की धमकी देने लगे।

 

धार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने कहा कि उनकी सामाजिक-राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की गई। पहले भी पुलिस को दी थी शिकायत, अब फिर उठाई आवाज।

विधायक का आरोप है कि आरोपितों ने उनसे गाड़ी, घोड़े और करीब 2 करोड़ की मांग की। साथ ही धर्म के नाम पर डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि संबंधित महिला पहले भी अपने परिजनों को ब्लैकमेल कर चुकी है और वर्तमान में खलघाट क्षेत्र में किराए से रह रही है।

 


कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने 23 दिसंबर के आसपास भोपाल से ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को लिखित रूप में दी थी, लेकिन अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में वे दोषी पाए जाते हैं तो किसी भी कार्रवाई के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।

विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि राजनीति और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह की साजिश रची गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement