Breaking News

महाकाल की भस्म आरती में क्रिकेट–सिनेमा–संगीत जगत की बड़ी हस्तियां, आर्यमन सिंधिया से लेकर विराट कोहली तक ने किए दर्शन

 - News image
✍️ संवाददाता: उज्जैन  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

18 जनवरी 2026

उज्जैन

उज्जैन(निरंजन उदीवाल)। ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रातःकालीन भस्म आरती में देश की नामचीन हस्तियों का आगमन लगातार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्यमन सिंधिया ने आज तड़के भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लिए।


दर्शन उपरांत हुआ भव्य स्वागत...

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान आर्यमन सिंधिया, विराट कोहली, कुलदीप यादव, दिलीप जोशी और सोना महापात्रा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री सिंधिया का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और भक्तिभाव देखने को मिला।


क्रिकेट सितारों की महाकाल भक्ति...

विगत दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी प्रातःकालीन भस्म आरती में उपस्थित होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों खिलाड़ियों की सादगी और आस्था ने भक्तों को विशेष रूप से प्रभावित किया।


जेठालाल भी पहुंचे महाकाल की शरण...

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मुख्य अभिनेता दिलीप जोशी ने भी ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के पावन दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर समिति द्वारा उनका भी सम्मान किया गया।


सुरों की साधना के साथ महाकाल दर्शन...

प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा ने भी प्रातःकाल भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन उपरांत उनका भी मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया।


आस्था का विशाल केंद्र बनता उज्जैन...

लगातार देश की नामी हस्तियों के आगमन से उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर एक बार फिर श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन गया है। भस्म आरती में शामिल होकर भक्त न केवल आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं, बल्कि महाकाल की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement