Breaking News

प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत… युवक की मौत की खबर सुनते ही युवती ने भी खाया जहर, दाेनाे की माैत से गांव में मातम... 🔹 राजगढ़ में रिश्वत कांड… 20 हजार लेते पकड़ी गई CMHO, कार्रवाई के दौरान बेहोश हुईं अधिकारी… 🔹 PM आवास की किश्त अटकी, 15 हजार मांगे… शिकायत हुई और रंगेहाथ पकड़ाया घूसखोर 🔹 तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली बनी काल : 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, मां गंभीर घायल... 🔹 सीएम साहब का पहला आदेश अब भी अधूरा, झाबुआ में खुले में मांस बिक्री जारी... नवागत कलेक्टर से उम्मीदों का इम्तिहान… 🔹 एमपी जनमत की खबर का असर… झाबुआ में बदला स्कूल टाइम, 18 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू 🔹 झाबुआ में तपती दोपहर… बच्चों की सेहत पर सवाल… स्कूल-आंगनबाड़ी के समय बदलने की मांग... 🔹

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एक आदेश में IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, कई विभागों में नई तैनाती

 - News image
✍️ संवाददाता: भाेपाल  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

19 जनवरी 2026

भाेपाल

भाेपाल (अमित साेनी)। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए एक साथ कई IAS अधिकारियों के प्रभार और पदस्थापन में परिवर्तन कर दिए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन द्वारा 18 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।
          आदेश के तहत कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इसे महत्वपूर्ण संतुलन परिवर्तन माना जा रहा है।


  शिवशेखर शुक्ला (IAS, 1994 बैच)  

वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव, भारत भवन सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे श्री शुक्ला को नवीन आदेश में अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें संस्कृति विभाग, आयुक्त-सह-संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव भारत भवन तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं उन्हें राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है।


  उमाकांत उमराव (IAS, 1996 बैच)  

प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के दायित्व निभा रहे श्री उमराव को आदेश में प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के रूप में पदस्थ किया गया है।


  शोभित जैन (IAS, 2000 बैच)  

सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग तथा रजिस्ट्रार, राज्य उपभोक्ता प्रतितोष विवाद आयोग, भोपाल का दायित्व संभाल रहे श्री जैन को प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आयुष विभाग पदस्थ किया गया है।


  जॉन किम्सली ए. आर. (IAS, 2004 बैच)  

सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं संचालक (पुनर्वास), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत श्री जॉन किम्सली ए.आर. को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें नर्मदा घाटी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से संबंधित अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

  शंशाक शुक्ल (IAS, 2007 बैच)  

आयुक्त, आदिवासी विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल के पद पर कार्यरत श्री शुक्ल को नवीन आदेश में सचिव, मध्यप्रदेश शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग तथा रजिस्ट्रार, राज्य उपभोक्ता प्रतितोष विवाद आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


  स्वतंत्र कुमार सिंह (IAS, 2007 बैच)  

संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल के पद पर पदस्थ श्री सिंह को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  विशेष गढ़पाले (IAS, 2008 बैच)  

सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के पद पर कार्यरत श्री गढ़पाले को ऊर्जा विभाग, एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड तथा पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


  आलोक कुमार सिंह (IAS, 2008 बैच)  

प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, भोपाल के पद पर पदस्थ श्री सिंह को सचिव, मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


  धनराज एस. (IAS, 2009 बैच)  

आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर एवं सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वाणिज्यिक कर विभाग का दायित्व निभा रहे श्री धनराज एस. को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश, भोपाल पदस्थ किया गया है।


  अनय द्विवेदी (IAS, 2010 बैच)  

प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के पद पर कार्यरत श्री द्विवेदी को आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर पदस्थ किया गया है।


  तरुण राठी (IAS, 2010 बैच)  

आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश, भोपाल के पद पर कार्यरत श्री राठी को आयुक्त, आदिवासी विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल पदस्थ किया गया है।


  अनुराग चौधरी (IAS, 2010 बैच)  

अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद पर कार्यरत श्री चौधरी को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ, भोपाल पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


  उप सचिव स्तर पर परिवर्तन  

 

आदेश में उप सचिव स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

 

  • दिलीप कुमार कापसे (2014 बैच) को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग
  •  
  • मलिका निगम नागर (2016 बैच) को राजस्व विभाग
  •  
  • दिशा प्रज्ञा नागवंशी (2016 बैच) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल
  •  
  • वंदना शर्मा (2018 बैच) को मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग, भोपाल

में पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 18 जनवरी 2026 को जारी आदेश क्रमांक ई-1/15/2026/5/एक। आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित विवरण अंकित हैं।मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश की प्रति, जिसमें IAS अधिकारियों के नाम, बैच, वर्तमान पद, नवीन पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार की पूरी जानकारी दी गई है।MP Government IAS Transfer & Posting Order dated 18 January 2026. Official document issued by General Administration Department regarding administrative reshuffle of IAS officers.18 जनवरी 2026 को जारी मध्यप्रदेश शासन के आदेश की कॉपी। प्रशासनिक फेरबदल से जुड़े सभी IAS अधिकारियों की सूची एवं पद विवरण।

और यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगा। आदेश पर मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर हैं और इसे राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement