Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

महिदपुर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल का भव्य आयोजन, गूंजे ‘जय जय बजरंगी, हर हर महादेव’ के उद्घोष

 - News image
✍️ संवाददाता: उज्जैन  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

20 जनवरी 2026

उज्जैन

महिदपुर (निरंजन उदीवाल)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में उज्जैन ग्रामीण जिले के महिदपुर प्रखंड में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ‘जय जय बजरंगी, हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ सम्पन्न हुआ।
           हजारों बजरंगी कार्यकर्ताओं ने गणवेश धारण कर घोष के साथ अनुशासित कदमताल करते हुए महिदपुर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली। झारड़ा, खेड़ा खजुरिया एवं महिदपुर रोड प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।


कार्यक्रम स्थल गोपाल मांगलिक परिसर (दादावाड़ी के पास) पर एकत्रीकरण के बाद ध्वज वंदन एवं बजरंग दल की प्रार्थना संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अतिथि माननीय खगेंद्र जी भार्गव (मालवा प्रांत संगठन मंत्री) ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हिंदू समाज में समरसता के साथ शौर्य का मंत्र देते हुए इतिहास की घटनाओं और वर्तमान चुनौतियों का उल्लेख किया तथा समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।

गोपाल मांगलिक परिसर, दादावाड़ी के पास ध्वज वंदन एवं बजरंग दल की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ किया गया।

विशिष्ट अतिथियों में विभाग मंत्री विष्णु पाटीदार, जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार, जिला मंत्री नागेश्वर राठौर, जिला उपाध्यक्ष ओम पाठक, जिला संयोजक जीवन सिंह गुर्जर, राजेश रावल, कमल परमार, लखन आजना एवं धर्मेंद्र सिंह मंचासीन रहे। जिले से विष्णु जी मालवीय (जिला सह संयोजक), पवन आंजना, समरथ जी पांडिया, अर्जुन सिंह रावतखेड़ी, दिनेश जी शर्मा, मोहन जी सिसोदिया, भारत सिंह आंजना, राकेश कुमावत, के. दशरथ राठौर एवं गोपाल जी बैरागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता खगेंद्र भार्गव ने हिंदू समाज को समरसता, शौर्य और संगठन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उज्जैन ग्रामीण जिले की पूरी कार्यकारिणी एवं चारों प्रखंडों की कार्यकारिणी मौजूद रही। भूमिका ओम जी पाठक ने रखी, संचालन मनोहर सिंह आंजना ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन जितेंद्र सिंह सिसोदिया (प्रखंड मंत्री, महिदपुर) द्वारा किया गया।

उक्त जानकारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय द्वारा एमपी जनमत काे प्रदान की गई।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement