Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

पारिवारिक प्रताड़ना से टूट गई मां... 4 साल के राेते बच्चें को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला... ढाई घंटे तक थमी रहीं सांसें...

 - News image
✍️ संवाददाता: नर्मदापुरम  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

27 जनवरी 2026

नर्मदापुरम

नर्मदापुरम (संदीप चाैरसिया) । पारिवारिक प्रताड़ना से टूट चुकी एक महिला ने सोमवार सुबह ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भारत माता पार्क के पास स्थित नई पानी की टंकी पर महिला अपने चार साल के मासूम बच्चे को लेकर सुबह करीब 8.30 बजे चढ़ गई। ऊंची टंकी पर महिला और बच्चे को देखकर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में सोमवार सुबह बड़ा हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान एक महिला अपने चार साल के मासूम बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन ने मां-बेटे को सुरक्षित नीचे उतारा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। देहात थाना, कोतवाली थाना और महिला थाना पुलिस बल के साथ-साथ नगरपालिका की रेस्क्यू टीम भी मौके पर तैनात की गई। हालात बेहद संवेदनशील थे, क्योंकि महिला के साथ मासूम बच्चा भी मौजूद था।


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सूझबूझ और संवेदनशीलता के साथ महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस प्रयास के दौरान महिला टंकी पर बैठकर रोती रही और अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाती रही। महिला का कहना था कि वह लंबे समय से पारिवारिक प्रताड़ना झेल रही है और पहले भी शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


लगभग 2.30 घंटे की मशक्कत के बाद तहसीलदार सरिता मालवीय ने महिला को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिला और बच्चे को सुरक्षित रूप से पानी की टंकी से नीचे उतारा गया, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

           महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement