Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

दसाई में दो दिन तक श्रद्धा-उल्लास का संगम: भजन संध्या से शुरू हुआ विश्वकर्मा प्रकटोत्सव, जयंती पर शोभायात्रा व महाप्रसादी

 - News image
✍️ संवाददाता: धार  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

31 जनवरी 2026

धार

दसाई (एमपी जनमत संवाददाता)। विश्वकर्मा सुतार समाज (मालवा) द्वारा सामाजिक परिवेश में दसाई में विश्वकर्मा प्रकटोत्सव एवं जयंती दो दिवसीय आयोजन के रूप में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।

      विश्वकर्मा जयंती से एक दिन पूर्व नगर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ प्रभु विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। भजन संध्या में अभिषेक पलवार (खुंटपला) एवं इंदौर की भजन गायिका मौसमी शर्मा ने महाकाल राजा, खाटू श्याम जी, माता रानी सहित प्रभु विश्वकर्मा को समर्पित भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। सुमधुर भजनों पर महिलाएं भक्ति में झूम उठीं और गरबा कर श्रद्धा भाव प्रकट किया। देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


अगले दिन शनिवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह पंडितों द्वारा भगवान सत्यनारायण का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया। भगवान का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके पश्चात मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर मंचों के माध्यम से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की धुन पर युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया।


शोभायात्रा का समापन पुनः मंदिर परिसर में महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद महाप्रसादी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। दसाई नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धार, देवास, झकनावदा, शाजापुर, झाबुआ, उज्जैन, इंदौर, केसूर, घटगारा, बदनावर, जोबट और मनावर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

      दो दिवसीय इस आयोजन में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे दसाई में विश्वकर्मा प्रकटोत्सव एवं जयंती का पर्व यादगार बन गया।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement