Breaking News

सरकारी एम्बुलेंस...निजी अस्पताल और गरीब की मजबूरी... आखिर किसके इशारे पर चल रहा है रेफर गेम...? 🔹 झाबुआ को मिला नया डिप्टी कलेक्टर... सुनील डावर की पदोन्नति से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर 🔹 13 दुकानों का विवाद... व्यापारियों की चिंता अपनी जगह... लेकिन आदिवासी हितों की बात कौन करेगा...? 🔹 पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹

पचमढ़ी में बड़ा धमाका: होटल सेरेनिटी में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, कुक गंभीर समेत 5 घायल, पांडव रिट्रीट तक दहला इलाका

 - News image
✍️ संवाददाता: पंचमढ़ी  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

02 फरवरी 2026

पंचमढ़ी

पंचमढ़ी (संदीप चाैरसिया) मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल सेरेनिटी की रसोई में खाना बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए और इसका असर पांडव रिट्रीट क्षेत्र तक महसूस किया गया।

सिलेंडर ब्लास्ट के चलते होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट से होटल के एक हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज धमाके के बाद धुएं और मलबे के बीच लोग जान बचाकर बाहर भागते नजर आए। कुछ देर के लिए पचमढ़ी का यह इलाका पूरी तरह थम-सा गया।

इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें होटल का कुक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि नागपुर से आए एक पर्यटक के सिर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा पर्यटक के दो बच्चे और एक महिला भी धमाके की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पचमढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


जांच के दौरान होटल परिसर से एक कमर्शियल गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल किराये पर संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि होटल का मालिक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का सहायक संचालक संजीव शर्मा है, जबकि इसे कांग्रेस नेता के भाई तुषार जायसवाल ने किराये पर लेकर संचालन कर रखा था।


फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि होटल में कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग नियमों के अनुसार किया जा रहा था या नहीं, साथ ही सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई। इस हादसे ने पर्यटन नगरी पचमढ़ी में होटल सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement