लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी निराकरण में झाबुआ विधानसभा अव्वल, AERO-BLO सम्मानित
06 फरवरी 2026
झाबुआ
झाबुआ (ऋतिक विश्वकर्मा)। मतदाता सूची से जुड़ी लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के शत-प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य सर्वप्रथम हासिल करने वाले AERO एवं उनके संबंधित BLo का सम्मान किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ ही झाबुआ विधानसभा ने जिले में कार्य निष्पादन के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर झाबुआ एसडीएम भास्कर गाचले एवं तहसीलदार सुनील डावर की मौजूदगी में निर्वाचन कार्य से जुड़े अमले के प्रयासों की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि टीमवर्क, समयबद्ध कार्रवाई और सतत मॉनिटरिंग के चलते यह सफलता संभव हो सकी है।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार झाबुआ जिले की झाबुआ, थांदला और पेटलावद विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची सुधार का कार्य तेज़ गति से जारी है। जिले में अब तक कुल कार्य का लगभग 85 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है, जिसे एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

विशेष रूप से झाबुआ विधानसभा क्षेत्र ने नोटिस जनरेशन, सुनवाई, सत्यापन और फाइनल पब्लिकेशन जैसी प्रक्रियाओं में अन्य विधानसभा क्षेत्रों को पीछे छोड़ते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अधिकारियों के अनुसार कार्य में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी गई, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और भरोसेमंद बनाया जा सका।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन रह सके और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो।





Comments (0)