Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी निराकरण में झाबुआ विधानसभा अव्वल, AERO-BLO सम्मानित

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

06 फरवरी 2026

झाबुआ

झाबुआ (ऋतिक विश्वकर्मा)। मतदाता सूची से जुड़ी लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के शत-प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य सर्वप्रथम हासिल करने वाले AERO एवं उनके संबंधित BLo का सम्मान किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ ही झाबुआ विधानसभा ने जिले में कार्य निष्पादन के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

झाबुआ, थांदला व पेटलावद विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची सुधार कार्य की प्रगति की समीक्षा करते अधिकारी। जिले में अब तक लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसमें झाबुआ विधानसभा ने पहला स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर झाबुआ एसडीएम भास्कर गाचले एवं तहसीलदार सुनील डावर की मौजूदगी में निर्वाचन कार्य से जुड़े अमले के प्रयासों की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि टीमवर्क, समयबद्ध कार्रवाई और सतत मॉनिटरिंग के चलते यह सफलता संभव हो सकी है।

मतदाता सूची से जुड़ी लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का शत-प्रतिशत निराकरण करने वाले AERO एवं उनके संबंधित BLo को झाबुआ में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम भास्कर गाचले एवं तहसीलदार सुनील डावर उपस्थित रहे।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार झाबुआ जिले की झाबुआ, थांदला और पेटलावद विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची सुधार का कार्य तेज़ गति से जारी है। जिले में अब तक कुल कार्य का लगभग 85 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है, जिसे एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

मतदाता सूची से जुड़ी लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 100 प्रतिशत निराकरण पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान AERO, संबंधित BLo एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एक साथ उपस्थित। कार्यक्रम में एसडीएम भास्कर गाचले और तहसीलदार सुनील डावर ने कार्य की सराहना की।

विशेष रूप से झाबुआ विधानसभा क्षेत्र ने नोटिस जनरेशन, सुनवाई, सत्यापन और फाइनल पब्लिकेशन जैसी प्रक्रियाओं में अन्य विधानसभा क्षेत्रों को पीछे छोड़ते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अधिकारियों के अनुसार कार्य में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी गई, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और भरोसेमंद बनाया जा सका।

          अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन रह सके और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement