अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन प्रारंभ
20 फरवरी 2026
उज्जैन
✍️ निरंजन उदीवाल | एमपी जनमत
उज्जैन। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर (पुरुष) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इनमें जी.डी., क्लर्क/एस.के.टी., टेक्निकल ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं), महिला सेवा पुलिस तथा स्थाई पद – नर्सिंग असिस्टेंट / नर्सिंग असिस्टेंट वेट / सिपाही फार्मा शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
इस बार भर्ती में युवाओं को राहत देते हुए आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है।
अग्निवीर पद हेतु :
01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी पात्र होंगे।
स्थाई पद हेतु: 01 जुलाई 2004 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
यह भर्ती मध्यप्रदेश के आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन जिले के मूल निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है।
अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, महू के दूरभाष नंबर 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।





Comments (0)