Breaking News

सीधी भर्ती से पुलिस में एंट्री... 679 पदों पर आवेदन की तारीख घोषित 🔹 फिल्मी अंदाज में पुलिस का बड़ा एक्शन... महिला अफसर बनीं ट्रैक्टर यात्री, रिश्वत लेते आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार 🔹 महाकाल मंदिर में दिखे बॉलीवुड सितारे! अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने किए दर्शन, डिंपल कपाड़िया भी पहुंचीं 🔹 किसान से वसूली का खेल खत्म : 30 हजार मांगने वाला कर्मचारी 10 हजार लेते पकड़ा गया... रिश्वतखोरी का लाइव ट्रैप 🔹 एमपी में IPS तबादलों की आहट तेज… 20 जिलों के SP बदलेंगे, कई बड़े नाम सूची में 🔹 MP Police में ‘ऑपरेशन क्लीन’… विजिलेंस विंग को फिर से किया जा रहा मजबूत 🔹 जुआकांड में नया धमाका… सस्पेंड TI पहुंचें हाईकोर्ट… बोला—सच लिखने की सजा मिली 🔹

महाकाल मंदिर में दिखे बॉलीवुड सितारे! अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने किए दर्शन, डिंपल कपाड़िया भी पहुंचीं

 - News image
✍️ संवाददाता: उज्जैन  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

1 अप्रैल 2026

उज्जैन

✍️ निरंजन उदीवाल | एमपी जनमत

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शुक्रवार को फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने भक्तों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।

तीनों कलाकारों ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए थे।

दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने सभी अतिथियों का सम्मान और सत्कार किया। मंदिर में सितारों के आगमन की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

          महाकाल की नगरी में फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने श्रद्धा और आकर्षण का अनोखा संगम पेश किया, जहां भक्ति के साथ-साथ उत्सुकता भी साफ झलकती रही।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement