Breaking News

शादी का झांसा, फेसबुक पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म... CRPF जवान को 10 साल की सजा... 🔹 प्रेम की सजा मौत... प्रेमी को जंगल में बांधा... लट्ठ-पत्थरों से पीटा... फिर रेलवे हादसा बताने की रची साजिश... 🔹 आदिवासी महिलाओं से अभद्रता का आरोप... पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल 🔹 जनसुनवाई में झूठ का डर दिखाना आसान है... सच छुपाने वालों का हिसाब कौन देगा, कलेक्टर साहब...? 🔹 गरोठ मार्ग पर दौड़ती CNG कार बनी आग का गोला... ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान... 🔹 इंदौर में फर्जी पत्रकार का काला खेल... महिला कर्मचारी को स्पाई कैमरे से बनाया शिकार... 🔹 13 साल की मासूम का 42 साल के अधेड़ से कराया विवाह... रिश्तों की शर्त में कुचला बचपन... 🔹

मेजरमेंट बुक में एंट्री के बदले 15 हजार की घूस… उपयंत्री रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप...

 - News image
✍️ संवाददाता: इंदाैर  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

10 अप्रैल 2026

इंदाैर

✍️ अरविंद आर. तिवारी | एमपी जनमत

इंदौर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है… इसी कड़ी में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने महू जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री सावित्री मुवेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है…

           यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के सख्त निर्देशों के तहत की गई…


मामला ग्राम पंचायत यशवंत नगर का है… जहां पंचायत सचिव रमेशचंद्र चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत 4.52 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण कार्य के भौतिक सत्यापन और माप पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करने के बदले उपयंत्री द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है…


शिकायत मिलने के बाद प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में की गई… सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर 10 अप्रैल 2026 को ट्रैप टीम गठित की गई…
योजना के अनुसार लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उपयंत्री सावित्री मुवेल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया… आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है…


इस कार्रवाई में निरीक्षक रेनू अग्रवाल, निरीक्षक आशुतोष मिठास सहित पूरी टीम शामिल रही… कार्रवाई के बाद जनपद पंचायत में हड़कंप की स्थिति बन गई…

                लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत शिकायत करें…

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement