Breaking News

पहले करोड़ों की शराब, अब 1500 पेटी गोवा शराब... फिर चर्चा में अधिवक्ता योगेश खींची... 🔹 साहब... जनसुनवाई के मंच तक पहुंचने से पहले ही क्यों हार जाते हैं दिव्यांग और महिलाएं...? 🔹 मेडिकेयर हॉस्पिटल पर मेहरबान नगर निगम... 3 मंजिला अवैध निर्माण पर 4 महीने बाद भी नहीं चली कार्रवाई... 🔹 शादी का झांसा, फेसबुक पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म... CRPF जवान को 10 साल की सजा... 🔹 प्रेम की सजा मौत... प्रेमी को जंगल में बांधा... लट्ठ-पत्थरों से पीटा... फिर रेलवे हादसा बताने की रची साजिश... 🔹 आदिवासी महिलाओं से अभद्रता का आरोप... पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल 🔹 जनसुनवाई में झूठ का डर दिखाना आसान है... सच छुपाने वालों का हिसाब कौन देगा, कलेक्टर साहब...? 🔹

प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत… युवक की मौत की खबर सुनते ही युवती ने भी खाया जहर, दाेनाे की माैत से गांव में मातम...

 - News image
✍️ संवाददाता: पिपरिया  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

18 अप्रैल 2026

पिपरिया

✍️ संदीप चौरसिया | एमपी जनमत


पिपरिया। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के नजदीकी ग्राम छिरई से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली… इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है…


जानकारी के अनुसार छिरई निवासी 25 वर्षीय रतिराम यादव ने शनिवार दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया… हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई… जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव पहुंची, माहौल गमगीन हो गया…


इसी बीच युवक की मौत की खबर सुनकर 19 वर्षीय युवती अभिलाषा यादव ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया… परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिंदगी की जंग वह भी हार गई और देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया…

             घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्टेशन रोड पुलिस को दी गई… पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है…


स्टेशन रोड थाने के एसआई पंकज नामदेव के अनुसार दोनों मृतक एक ही समाज के हैं और रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं… प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है… हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी…

                शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और शव परिजनों को सौंप दिए गए… इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है…

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement