Breaking News

पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹 कलेक्टर साहब... कहीं फिर किसी मासूम के सिर पर न गिर जाए सरकारी लापरवाही की छत... 🔹 पहले करोड़ों की शराब, अब 1500 पेटी गोवा शराब... फिर चर्चा में अधिवक्ता योगेश खींची... 🔹 साहब... जनसुनवाई के मंच तक पहुंचने से पहले ही क्यों हार जाते हैं दिव्यांग और महिलाएं...? 🔹

आज व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री : महेश्वर से मंत्रालय तक बैठकों और कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला... दोपहर 3 बजे संबल योजना में पैसा सीधे खाते में...

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

30 अप्रैल 2026

झाबुआ

✍️ ऋतिक विश्वकर्मा | एमपी जनमत

झाबुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक बेहद व्यस्त दिनचर्या के साथ कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे... दिन की शुरुआत वे महेश्वर में स्थानीय कार्यक्रम से करेंगे... इसके बाद उनका काफिला खरगोन की ओर बढ़ेगा जहां सुबह 9:55 बजे एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर जनसंपर्क और विकास गतिविधियों की समीक्षा करेंगे...

            इसके बाद मुख्यमंत्री भोपाल लौटेंगे और सुबह 11:30 बजे सीएम हाउस में एडीजी इंटेलीजेंस तथा आयुक्त जनसंपर्क के साथ महत्वपूर्ण ब्रीफिंग करेंगे... इस बैठक में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और सूचना तंत्र को लेकर चर्चा होने की संभावना है...

दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री रविंद्र भवन में आयोजित कृषि एवं योगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होंगे... यह कार्यक्रम किसानों और संबंधित विभागों के लिए अहम माना जा रहा है, जहां नई योजनाओं और तकनीकों पर फोकस रहेगा...


दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे... सबसे पहले विमानन विभाग की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चर्चा होगी...

इसके बाद दोपहर 2:15 बजे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी... इस बैठक में तकनीकी विकास, नवाचार और डिजिटल प्रगति को लेकर योजनाओं की समीक्षा की जाएगी...

                दिन का समापन एक महत्वपूर्ण जनहित कार्यक्रम के साथ होगा... दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का वितरण करेंगे... यह योजना प्रदेश के श्रमिक वर्ग के लिए राहत और सहयोग का बड़ा माध्यम मानी जाती है...

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement