Breaking News

तेंदुए से भिड़ गया 13 साल का सत्यम... जंगल किनारे खेत में खेल रहे थे बच्चे... अचानक झाड़ियों से निकला तेंदुआ... मासूम ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि शिकारी भी भाग खड़ा हुआ... 🔹 इंदौर में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल... कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी की तबादला सूची... कलेक्ट्रेट से तहसीलों तक मची हलचल... 🔹 झाबुआ जिले की जनता अफसर नहीं, नीयत देखती है... साहब, गलत चेहरों से आपकी छवि धूमिल न होने दें... 🔹 झाबुआ में नए कप्तान का प्रवेश… कल संभाल सकते हैं पदभार... 🔹 12 मई के बाद हट सकता है ट्रांसफर बैन... अफसरों-कर्मचारियों में बढ़ी हलचल... 🔹 बंगाल का जनादेश… आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा… 🔹 झाबुआ में नई कप्तानी… देवेन्द्र पाटीदार होंगे नए एसपी, मौजूदा एसपी प्रमोट होकर नई जिम्मेदारी में... 🔹

तेंदुए से भिड़ गया 13 साल का सत्यम... जंगल किनारे खेत में खेल रहे थे बच्चे... अचानक झाड़ियों से निकला तेंदुआ... मासूम ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि शिकारी भी भाग खड़ा हुआ...

 - News image
✍️ संवाददाता: पिपरिया  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

11 मई 2026

पिपरिया

✍️ संदीप चाैरसिया | MP  जनमत


पिपरिया। नगर के वनग्राम कुर्सी खापा में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब खेत के कुएं के पास खेल रहे 13 वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया... लेकिन मौत सामने देखकर भी बच्चे ने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे धक्का दे दिया... बच्चे की बहादुरी और संघर्ष के कारण उसकी जान बच गई... घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बच्चे की साहसिक कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है...

मौत सामने थी... लेकिन 13 साल के सत्यम ने नहीं मानी हार तेंदुए से लड़कर बचाई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार वनग्राम कुर्सी खापा निवासी 13 वर्षीय सत्यम शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ खेत पर गया हुआ था... खेत जंगल से लगे होने के कारण आसपास झाड़ियां और घना इलाका है... बच्चे खेत पर बने कुएं के पास खेल रहे थे तभी अचानक झाड़ियों में छिपा तेंदुआ बाहर निकला और उसने सीधे सत्यम पर हमला कर दिया...

पिपरिया में दिल दहला देने वाली घटना... तेंदुए से लड़ा बच्चा

अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद बच्चे घबरा गए और चीखने लगे... इसी दौरान सत्यम ने अद्भुत साहस दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ ली और उसे पूरी ताकत से धकेल दिया... तेंदुए और बच्चे के बीच कुछ देर तक संघर्ष चलता रहा... इस संघर्ष में सत्यम के हाथ, पैर और पेट में चोटें आई हैं...


बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे... ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया... घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया...


मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया... वन विभाग द्वारा उपचार के लिए सहायता राशि भी प्रदान की गई... प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया...


सत्यम के पिता महेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनका खेत जंगल के बेहद करीब है... शाम के समय सत्यम खेत पर बने कुएं के पास खेल रहा था... तभी अचानक चीख पुकार सुनाई दी... जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि सत्यम तेंदुए की गर्दन पकड़े संघर्ष कर रहा था... उन्होंने कहा कि बेटे की हिम्मत और साहस के कारण ही आज उसकी जान बच सकी...

                 घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल किनारे खेतों में बच्चों को अकेले नहीं भेजने और सतर्क रहने की अपील की है... वहीं क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है...

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement