Breaking News

सरकारी एम्बुलेंस...निजी अस्पताल और गरीब की मजबूरी... आखिर किसके इशारे पर चल रहा है रेफर गेम...? 🔹 झाबुआ को मिला नया डिप्टी कलेक्टर... सुनील डावर की पदोन्नति से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर 🔹 13 दुकानों का विवाद... व्यापारियों की चिंता अपनी जगह... लेकिन आदिवासी हितों की बात कौन करेगा...? 🔹 पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹

नव दंपति को लूटने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे... डेढ़ किलो चांदी के जेवर बरामद... झाबुआ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा...

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

21 मई 2026

झाबुआ

✍️ ऋतिक विश्वकर्मा | एमपी जनमत

झाबुआ। जिले में नव दंपति के साथ हुई लाखों की लूट की वारदात का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है... राणापुर थाना क्षेत्र में धोबड़ा नदी पुलिया के पास हुई इस सनसनीखेज लूट की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी... लेकिन अब झाबुआ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है...

               घटना 08 मई 2026 की है... जब खेड़ा अधारवाड़ निवासी अर्जुन सिंगाड़ अपनी पत्नी मैना सिंगाड़ के साथ राणापुर हाट बाजार से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था... तभी सनोड़ चौकी कंजावानी क्षेत्र की धोबड़ा नदी पुलिया के पास दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया...

 

इसके बाद बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट करते हुए नगदी, पर्स, आधार कार्ड और शरीर पर पहने चांदी के जेवर लूट लिए... बदमाश महिला के हाथों की चूड़ियां, कमर का कन्दौरा, गले की तागली और युवक का चांदी का कड़ा लूटकर फरार हो गए... लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई...

एमपी जनमत की इस खास रिपोर्ट में देखिए कैसे झाबुआ पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई...

मामले की गंभीरता को देखते हुए देवेन्द्र पाटीदार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए... जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह मोहबिया और एसडीओपी कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश रावत ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की...

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया... जिनमें राकेश उर्फ रहेश बामनिया, अजित गाणावा और मुकेश मोहनीय शामिल हैं... पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली...

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी के जेवर बरामद किए हैं... जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है... साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और एक धारदार फालिया भी जप्त किया गया है...

             इस कार्रवाई में राणापुर थाना पुलिस, कंजावानी चौकी स्टाफ और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही...

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement