Breaking News

किसान परिवार से आए कलेक्टर पर भरोसा… लेकिन सिस्टम बना रहा दीवार? पेटलावद SDM की कार्यशैली पर उठे सवाल 🔹 कल खबर चली… आज कलेक्टर गरजे… जल गंगा की समीक्षा में कलेक्टर ने दिखाया सख्त रुख… 🔹 घर में भड़की भीषण आग ने मचाया कहर: 3 गाय जिंदा जलीं, स्वराज 744 ट्रैक्टर राख, किसान को लाखों का नुकसान 🔹 ‘डॉक्टर कलेक्टर’ का एक्सन… दूसरे दिन ही सिस्टम की नब्ज पकड़ी, अब होगा सिस्टम का इलाज ? 🔹 एमपी जनमत की खबर का असर… अमानवीय कृत्य पर पुलिस सख्त, 4 आरोपी गिरफ्तार 🔹 इंसानियत का जनाजा… कंधों पर लाद दिया अपमान… झाबुआ जिलें का वायरल वीडियो समाज के चेहरे पर कालिख… 🔹 जो दिखाओगे… हम देखेंगे : झाबुआ में नए कलेक्टर की एंट्री… उम्मीदों का सवेरा और चुनौतियों की अग्निपरीक्षा…? 🔹

थांदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई - पार्सल गाड़ी से 75 किलो चांदी, 330 ग्राम सोना और 78.99 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ/थांदला  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

29 जुलाई 2025

झाबुआ/थांदला

झाबुआ/थांदला। साेमवार रात गहराई थी, पुलिस अपनी गश्त पर थी और सूचना आई कि एक कोरियर वाहन संदिग्ध माल लेकर गुजरने वाला है। खबर मिली थी कि गाड़ी में मादक पदार्थ हो सकते हैं। पुलिस सतर्क हुई और पंचपिपलिया फाटा पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी शुरू हुई - लेकिन जो मिला, उसने सभी को चौंका दिया।
वाहन से मादक पदार्थ नहीं, बल्कि 75 किलो 15 ग्राम चांदी, 330 ग्राम सोना और ₹78,99,500 रुपये नकद बरामद हुए। चांदी और सोना कोरियर के पार्सल बॉक्स में विधिवत पैक थे, पर नकदी को गाड़ी के पीछे गुप्त फाटक में छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह तरीका बेहद संदेहास्पद था, और पुलिस ने तत्काल पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की।
            एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि शुरुआती सूचना मादक पदार्थों को लेकर थी, लेकिन तलाशी में जो निकला, वह अलग ही कहानी बयां कर रहा था। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे - कैलाश रायकवार, दतिया, और राजेशरायकवार व अजय गुप्ता दोनों झांसी निवासी। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह सारा माल झांसी के व्यापारी आलोक पिता हरिशंकर अग्रवाल का है, जिसे राजकोट, गुजरात भेजा जा रहा था।
            थाना प्रभारी अशाेक कनेश के अनुसार, मौके पर पंचनामा तैयार कर वाहन सहित बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है। साथ ही आयकर विभाग और जीएसटी टीम को सूचित कर दिया गया है। अब आगे की जांच यही टीमें करेंगी।
रात भर थाने में हलचल रही...
नकदी की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन मंगाई गई, लेकिन बरसात की नमी के चलते नोट गिनने में खासी परेशानी हुई। कार्रवाई का अंतिम दौर सुबह चार से पांच बजे के बीच पूरा हो पाया।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement