विदेशी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
11 अक्टूबर 2026
इंदौर
इंदौर। सांवेर में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पांच पेटी विदेशी शराब सहित कुल 10 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। साथ ही एक कार को भी जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
आबकारी कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली कि सांवेर तहसील के अजमेर रोड स्थित ग्राम मुकाता तालाब के पास से सफेद कार एमपी 09 सीटी 4613 से अवैध शराब की तस्करी होना है। सही जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम में यहां कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक सफेद रंग की ऑटो कार में 10 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई। कार में सवार काजू चौहान और विजय चौधरी से जब शराब के दस्तावेज मांगे तो वे कुछ नहीं बता पाए। कार की जांच में पांच पेटी विदेशी लंदन प्राइड व्हिस्की, पांच पेटी देसी अवैध शराब पाई गई। जब्त शराब और कर की कीमत 3 लाख 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम में शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे, आरक्षक अंकिता लोदवाल और योगेश महोबिया और अन्य का सहयोग रहा।





Comments (0)