Breaking News

शादी का झांसा, फेसबुक पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म... CRPF जवान को 10 साल की सजा... 🔹 प्रेम की सजा मौत... प्रेमी को जंगल में बांधा... लट्ठ-पत्थरों से पीटा... फिर रेलवे हादसा बताने की रची साजिश... 🔹 आदिवासी महिलाओं से अभद्रता का आरोप... पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल 🔹 जनसुनवाई में झूठ का डर दिखाना आसान है... सच छुपाने वालों का हिसाब कौन देगा, कलेक्टर साहब...? 🔹 गरोठ मार्ग पर दौड़ती CNG कार बनी आग का गोला... ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान... 🔹 इंदौर में फर्जी पत्रकार का काला खेल... महिला कर्मचारी को स्पाई कैमरे से बनाया शिकार... 🔹 13 साल की मासूम का 42 साल के अधेड़ से कराया विवाह... रिश्तों की शर्त में कुचला बचपन... 🔹

मिठाइयों में मिठास कम, मिलावट का डर ज्यादा... त्योहारों से पहले झाबुआ में प्रशासन की औचक जांच ने मचाई हलचल...

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

30 जुलाई 2025

झाबुआ

झाबुआ में त्योहारों की चहल-पहल शुरू हुई नहीं कि प्रशासन की सख्त कार्रवाई ने बाजार की मिठास में कड़वाहट घोल दी है। सवाल ये है – क्या हम जो खा रहे हैं, वो वाकई सुरक्षित है...?

30 जुलाई को कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसीलदार की टीम ने होटल और मिठाई दुकानों पर अचानक धावा बोला। होटल अशोका, रूप श्री स्वीट्स और होटल बालाजी जैसी नामचीन जगहों से बेसन के लड्डू, मिठाई और नमकीन के 5 नमूने जांच के लिए जब्त किए गए।

प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी त्योहारों के ठीक पहले मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवालों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। भोपाल लैब से रिपोर्ट आने तक स्थिति स्पष्ट नहीं, लेकिन सवाल उठ गया है – क्या अब तक हम नकली या हानिकारक चीज़ें खाते रहे...?

केवल मिठाइयाँ ही नहीं, बल्कि फलों को लेकर भी शक गहराया है...
29 जुलाई को पेटलावद के गोदामों में पके फलों की जांच हुई - हालांकि दावा है कि "राइपनिंग एजेंट" मान्य हैं, पर सवाल तो यही है कि कितना सुरक्षित है यह सब...? वही दूसरी और प्रशासन कह रहा है कि कार्रवाई रक्षाबंधन तक जारी रहेगी, लेकिन असली सवाल है - क्या मिलावटखोरों पर सिर्फ नमूने लेकर लगाम लगेगी या फिर बड़ी कार्रवाई भी होगी...?

त्योहार की थाली में मिठास रहे या मिलावट...? अब यह फैसला प्रशासन की रिपोर्ट और सख्ती तय करेगी...

 

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement