Breaking News

सरकारी एम्बुलेंस...निजी अस्पताल और गरीब की मजबूरी... आखिर किसके इशारे पर चल रहा है रेफर गेम...? 🔹 झाबुआ को मिला नया डिप्टी कलेक्टर... सुनील डावर की पदोन्नति से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर 🔹 13 दुकानों का विवाद... व्यापारियों की चिंता अपनी जगह... लेकिन आदिवासी हितों की बात कौन करेगा...? 🔹 पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹

झाबुआ में शर्मनाक मामला... शासकीय स्कूल के प्राचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो में केस दर्ज...

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

17 दिसंबर 2025

झाबुआ

झाबुआ। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है... कालापीपल स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ प्राचार्य राम बिहारी पर एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे है... पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है...

 

        पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलते ही मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों व परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है... छात्रा के बयान, स्कूल से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है...

 

        घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और विभागीय स्तर पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है... पुलिस का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है और दोष सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी...

 

      फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी...

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement