Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

पहली उड़ान बनी इतिहास… मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ 40 कार्यकर्ताओं ने किया जीवन का पहला हवाई सफर...

 - News image
✍️ संवाददाता: इंदाैर  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

22 दिसंबर 2025

इंदाैर

इंदौर। इंदौर से रीवा के लिए शुरू हुई सीधी हवाई सेवा ने सोमवार 22 दिसंबर को न केवल आसमान में उड़ान भरी, बल्कि सियासत, संगठन और संवेदना की एक नई कहानी भी लिख दी। इस ऐतिहासिक उड़ान में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ विधानसभा क्षेत्र-1 के 40 ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता सवार हुए, जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार हवाई जहाज की यात्रा की।इंदौर–रीवा पहली सीधी फ्लाइट, 40 कार्यकर्ताओं की पहली हवाई यात्रा
इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह का नजारा अलग ही था। केसरिया दुपट्टे, उत्साह से भरे चेहरे और आंखों में वर्षों से दबे सपनों की चमक। ये वही कार्यकर्ता हैं जो जनसंघ के दौर से संगठन की नींव मजबूत करते आए, लेकिन कभी हवाई यात्रा की कल्पना तक नहीं की थी।


पहली फ्लाइट… पहली खुशी…
इंदौर से रीवा की यह पहली फ्लाइट इन 40 कार्यकर्ताओं के लिए किसी सपने के सच होने जैसी थी। अब तक जो विमान केवल आसमान में उड़ते दिखते थे, आज उसी विमान की सीट पर बैठकर वे बादलों के ऊपर थे। कई कार्यकर्ताओं की आंखें नम थीं, तो कई के चेहरे पर गर्व और आत्मसम्मान साफ झलक रहा था।इस हवाई सेवा से सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा।

हवाई सफर के साथ देवदर्शन का सौभाग्य...
यह यात्रा केवल हवाई सफर तक सीमित नहीं है। रीवा पहुंचने के बाद सभी कार्यकर्ता चित्रकूट जाएंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को मैहर में मां शारदा के दर्शन करेंगे। देवदर्शन के पश्चात उसी दिन रीवा से फ्लाइट द्वारा इंदौर वापसी होगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीवन की सबसे यादगार यात्रा है। पहली हवाई उड़ान और साथ में तीर्थाटन, वह भी एक साथ।

"अब रीवा दूर नहीं” – कैलाश विजयवर्गीय...

मीडिया से चर्चा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर–रीवा हवाई सेवा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के विशेष प्रयासों से शुरू हुई है। पहले रीवा जाना बेहद कठिन था, अब कुछ ही समय में यह सफर पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि उनके साथ यात्रा कर रहे 40 कार्यकर्ता आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्होंने कभी हवाई जहाज में बैठने का सपना नहीं देखा था। संगठन के लिए जीवन समर्पित करने वालों को यह सम्मान मिलना चाहिए।


व्यापार, पर्यटन और विंध्य क्षेत्र को बड़ा लाभ...
सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना हुई फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे रीवा पहुंची। इस हवाई सेवा से सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। इंदौर के माध्यम से देश-विदेश की फ्लाइट्स से कनेक्टिविटी आसान होगी। इंडिगो ने इस रूट पर बुकिंग भी शुरू कर दी है।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement