Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

एक विवाह ऐसा भी… संविधान को साक्षी मानकर शुरू हुआ दाम्पत्य जीवन… रामपुरा के राहुल बड़ोदे ने रची नई परंपरा…

 - News image
✍️ संवाददाता: खरगाेन  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

24 दिसंबर 2025

खरगाेन

खरगोन। जिले में बुधवार को हुआ एक विवाह समारोह केवल शादी नहीं था… वह एक विचार था… एक संदेश था… और परंपराओं से आगे बढ़कर समाज को आईना दिखाने वाला क्षण भी… रामपुरा निवासी राहुल बड़ोदे और उनकी जीवनसंगिनी ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की… और देखते-ही-देखते यह विवाह पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया…

 

आज जब अधिकांश विवाह कर्मकांडों, मंत्रोच्चार और पंडितों के निर्देशों से बंधे होते हैं… वहीं इस जोड़े ने 21वीं सदी की चेतना के साथ एक अलग राह चुनी… यह विवाह न अग्नि के फेरे से जुड़ा था… न किसी धार्मिक अनुष्ठान से… बल्कि यह जुड़ा था समानता, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों से…

 

    बुधवार की शाम जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में वर–वधू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया… इसके बाद भारतीय संविधान की शपथ लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया… संविधान की प्रस्तावना के शब्द उस क्षण सिर्फ पढ़े नहीं गए… बल्कि उन्हें जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया…

 

    यह विवाह उस सोच का प्रतीक बना… जो मानती है कि शादी केवल धार्मिक रस्म नहीं… बल्कि दो बराबर व्यक्तियों के बीच समझ, सहमति और अधिकारों का सामाजिक अनुबंध है… संविधान को साक्षी मानकर किया गया यह विवाह यह भी बताता है कि आज का युवा अपनी निजी ज़िंदगी में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को जगह देना चाहता है…

 

    समारोह के दौरान परिवारजन, मित्रों और समाज के लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और मजबूत बनाया… बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जिला प्रभारी नरेंद्र कँचोले, राहुल बड़ोले, सत्यम मालाकार सहित कई लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने… उपस्थित लोगों ने इसे बाबा साहब के विचारों की जीवंत अभिव्यक्ति बताया…


 यह शादी कई सवाल भी छोड़ गई… 

 

क्या आने वाले समय में विवाह की परिभाषा बदलेगी…? क्या रस्मों से ज्यादा संविधान और समानता को महत्व मिलेगा…? 

 

रामपुरा के राहुल बड़ोदे और उनकी जीवनसंगिनी ने बिना भाषण दिए… बिना नारे लगाए… अपने जीवन के फैसले से इसका जवाब दे दिया है…

 

   यह सिर्फ एक विवाह नहीं था… यह विचारों का संगम था… यह संविधान में विश्वास की सार्वजनिक घोषणा थी और शायद आने वाले समय की एक मजबूत शुरुआत भी…

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement