Breaking News

कलेक्टर साहब... कहीं फिर किसी मासूम के सिर पर न गिर जाए सरकारी लापरवाही की छत... 🔹 पहले करोड़ों की शराब, अब 1500 पेटी गोवा शराब... फिर चर्चा में अधिवक्ता योगेश खींची... 🔹 साहब... जनसुनवाई के मंच तक पहुंचने से पहले ही क्यों हार जाते हैं दिव्यांग और महिलाएं...? 🔹 मेडिकेयर हॉस्पिटल पर मेहरबान नगर निगम... 3 मंजिला अवैध निर्माण पर 4 महीने बाद भी नहीं चली कार्रवाई... 🔹 शादी का झांसा, फेसबुक पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म... CRPF जवान को 10 साल की सजा... 🔹 प्रेम की सजा मौत... प्रेमी को जंगल में बांधा... लट्ठ-पत्थरों से पीटा... फिर रेलवे हादसा बताने की रची साजिश... 🔹 आदिवासी महिलाओं से अभद्रता का आरोप... पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल 🔹

STF का नशे पर बड़ा प्रहार… ओडिशा से लाई जा रही 599 किलो गांजा की खेप पकड़ी… 2 करोड़ 10 लाख की बरामदगी..

 - News image
✍️ संवाददाता: भाेपाल  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

26 दिसंबर 2025

भाेपाल

भाेपाल। मध्यप्रदेश में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है… STF की टीम ने ओडिशा से मध्यप्रदेश लाया जा रहा 599 किलोग्राम गांजा एक ट्रक सहित जब्त किया है… बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है… जबकि तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है… इस तरह STF ने कुल 2 करोड़ 10 लाख रुपये का गांजा और वाहन जब्त कर अवैध तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है…


यह कार्रवाई प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई… वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर STF द्वारा लगातार संवेदनशील मार्गों और सीमावर्ती इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है… इसी कड़ी में STF को इनपुट मिला था कि भारी मात्रा में गांजा एक ट्रक के जरिए ओडिशा से मध्यप्रदेश लाया जा रहा है… गोपनीय सूचना के आधार पर STF की विशेष टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की…


छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से लगे अनूपपुर जिले के घने जंगल मार्ग पर ट्रक को रोका गया… तलाशी के दौरान ट्रक में बनाए गए विशेष गुप्त कंपार्टमेंट से 599 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ… गांजे को लोहे की चादरों से बने इस कंपार्टमेंट में इस तरह छिपाया गया था कि बाहर से ट्रक पूरी तरह सामान्य नजर आए… कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार दो आरोपियों अंकित विश्वकर्मा, निवासी जिला सीधी और धनंजय सिंह पटेल, निवासी जिला सतना को मौके से गिरफ्तार किया गया…

 

आरोपियों के पास से गांजे के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले … प्रारंभिक पूछताछ में अवैध तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका सामने आई है… STF अब आरोपियों से गांजे के स्रोत, सप्लाई चैन, परिवहन रूट और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है… यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले कितनी खेप इसी तरीके से प्रदेश में लाई जा चुकी है…


STF और मध्यप्रदेश पुलिस ने साफ किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी… ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर निर्णायक प्रहार किया जा सके और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके…

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement