भाजपा खरगोन संगठन में विस्तार, नई नियुक्तियों की घोषणा...
27 दिसंबर 2025
खरगोन
खरगोन (विशाल भमोरिया)। भारतीय जनता पार्टी जिला खरगोन संगठन में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
प्रदेश नेतृत्व की सहमति, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अनुमोदन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष नर्मदा ब्रह्माणे की अनुशंसा पर—
प्रकाश जी पाटीदार एवं विवेक जी भटोरे को भाजपा जिला महामंत्री मांगीलाल गाडगे एवं महेंद्र यादव को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्तियों की घोषणा के बाद जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता देखी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा जिला संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियां और प्रभावी रूप से संचालित होंगी।





Comments (0)